
*मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यमुनानगर में 31वां रक्तदान शिविर संपन्न*
मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यमुनानगर में 31वां रक्तदान शिविर सेवा और उल्लास की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला यमुना नगर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री नवीन आहूजा जी , और अध्यक्षता श्री नरेश उप्पल ने की इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर नवीन आहूजा ने स्वयं रक्तदान किया और शिविर में 114 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष सेठ मुकुंद लाल एवम् लाला सुशील चंद्रा जी की मधुर स्मृति में आयोजित किया जाता है।
जबकि विकास गुप्ता जी , रूबी गुप्ता जी , आरुषि चंद्र जी , दीपक चौहान जी और कमलप्रीत भी उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ सेठ मुकंद लाल जी तथा श्री सुशील चंद्रा जी की प्रतिमाओंके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपनी उपस्थिति तथा अपने विचारों से रक्तदाताओं, विद्यालय सदस्यों और आयोजक विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से बढ़ कर संभवतः और कोई दान नहीं।
शिविर के अंत में प्राचार्य सुरेश कुमार नरूला ने कहा कि रक्तदान न केवल कहीं किसी के जीवन की रक्षा करता है अपितु यह हमारे अंदर मानवीय संवेदनाओं और दूसरों की सेवा की भावना को भी बल प्रदान करता है। उन्होंने इस विचार का भी खंडन किया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमज़ोरी आती है। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों, अतिथिगण, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया जिनके श्रम और लगन से यह शिविर सफलतापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाया। मौके पर डॉक्टर रमेश , आर के गर्ग , डॉक्टर हर्ष उपस्थित रहे ।
अंत में प्रीतिभोज के साथ इस सफल शिविर का समापन हुआ।