Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

युग पुरुष राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर भुट्टिको में श्रद्धांजलि सभा, सत्य प्रकाश ठाकुर बोले – विकास के मसीहा थे राजा साहब कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे एवं प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती मंगलवार को भुट्टिको सभागार में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह एक युग पुरुष, दूरदर्शी नेता और विकास के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश को नई पहचान दिलाई और शिक्षा, बागवानी, परिवार कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए। उनके नेतृत्व में हिमाचल देश के अग्रणी और विकसित राज्यों में शामिल हुआ। उन्होंने प्रदेश के लोगों को एकजुट कर विकास की नई दिशा दी और हिमाचलियों को मेहनती, देशभक्त और वीरता के प्रतीक के रूप में देश-दुनिया में पहचान दिलाई। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के प्रयासों से हिमाचल को फल राज्य के रूप में नई पहचान मिली, जिससे प्रदेश के हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। साथ ही हिमाचली टोपी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और कई बार लोकसभा सदस्य के रूप में भी देश और प्रदेश की सेवा करते रहे। सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। भुट्टिको सहकारी सभा के प्रति उनका विशेष लगाव था और जब भी वे कुल्लू आते थे, भुट्टिको को अपने परिवार की तरह मानते थे तथा इसके उत्पादों की हमेशा सराहना करते थे। इस अवसर पर सत्य प्रकाश ठाकुर ने उपस्थित लोगों से स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मदन लाल, सोहन सिंह, इंद्रा देवी, आत्मा राम, कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, महाप्रबंधक किशन चंद, दिनेश ठाकुर, अनिका ठाकुर, कविता ठाकुर, शालिनी, शशि, ओम प्रकाश, सुनील, गौरव, वीना, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों बुनकरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। #RajaVirbhadraSingh #VirbhadraSinghJayanti #BhutticoKullu #KulluNews #HimachalPradesh #SatyaprakashThakur #TributeToRajaSahab #HimachalPolitics #Kullu #SatrangiChannel #HimachalNews #Rajneeti #Bhuttico #Congress #HimachalDevelopment

Bhuntar, Kullu | Jun 23, 2026