
NH-139 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रेन पकड़ने जा रहे थे दोनों भाई।
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौत का कुआँ कहे जाने वाले NH-139 पर एक बार आज फिर पसवा मोड़ के पास सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में नौडीहा गांव निवासी 29 वर्षीय गोलू कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#Aurangabad #Daudnagar #RoadAccident #NH139 #BiharNews