48 डिग्री तापमान में प्यासा सज़्जन का पार, पानी संकट से ग्रामीण बेहाल..😱😌
चौहटन क्षेत्र के जिमाणीयो का पांडा/सज़्जन का पार सरहदी गांवों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। 48 डिग्री तापमान में ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पाया। लोगों ने मांग की है कि सरहदी गांवों तक भी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
Sedwa, Barmer | Jun 3, 2026