अनुकंपा समिति की बैठक: डीएम समीर सौरभ ने 16 वर्षों से लंबित 12 मामलों का किया निष्पादन, अधिकारियों को दिए त्वरित न्याय के निर्देश!
आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों का नियमानुसार गहन परीक्षण किया गया।
समीक्षा के दौरान समिति द्वारा प्रस्तुत सभी 12 लंबित मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जिनमें एक मामला वर्ष 2010 से (पिछले 16 वर्षों से) लंबित दिवंगत कर्मी के आश्रित से जुड़ा था। डीएम ने स्पष्ट कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवारों को समयबद्ध सहायता व न्याय प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए और पारदर्शी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar