Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

प्याज लगी रुलाने महीने भर में तीन गुना बढ़े दाम* *विदेशों की डिमांड पूरी करने नासिक में खरीदी का असर* एक महीने में प्याज की कीमतों में आए तेज उछाल ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जिले में उत्पादन भरपूर होने के बावजूद बाजार में दाम लगातार चढ़ रहे हैं। किसान पहले ही सस्ते में फसल बेच चुके हैं जबकि अब महंगाई का पूरा बोझ आम उपभोक्ता उठा रहा है। रीवा जिले में इस वर्ष प्याज की पैदावार उम्मीद से बेहतर रही। अमरपाटन, रामनगर, नागौद, रामपुर बाघेलान, मझगवां, उचेहरा, सिरहपुर, बिरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने बड़े रकबे में प्याज की खेती की। फसल भी अच्छी हुई, लेकिन खुदाई के समय किसानों को 10 से 12 रुपए प्रति किलो के भाव पर ही अपनी उपज बेचनी पड़ी। अब वही प्याज थोक बाजार में 25 से 30 रुपए और फुटकर बाजार में 35 से 40 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। पिछले पंद्रह से बीस दिनों में कीमतों में आई इस तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि यदि बाजार में यही स्थिति बनी रही तो जुलाई के अंत तक प्याज 45 से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। थोक व्यापारी सुनील तिवारी बताते हैं कि विदेशों की डिमांड पूरी करने के लिए नासिक में खरीदी चल रही है। प्याज के दाम बढ़ने का एक कारण यह भी है। *खेत से सीधे खरीद ले गए व्यापारी* स्थानीय व्यापारियों के अनुसार मई और जून में ही बाहर से आए बड़े व्यापारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सीधे प्याज खरीद ली थी। अधिकांश किसानों के पास भंडारण की सुविधा नहीं होने के कारण उन्होंने तत्काल नकदी की जरूरत में फसल बेच दी। अब वही स्टॉक ऊंचे दामों पर बाजार में उतारा जा रहा है। इससे सबसे अधिक लाभ बिचौलियों और बड़े व्यापारियों को मिल रहा है। *किसान-उपभोक्ता घाटे में* विडंबना यह है कि जिस किसान ने महीनों मेहनत कर फसल तैयार की, उसे उचित मूल्य नहीं मिला। दूसरी ओर अब उपभोक्ता उसी प्याज के लिए तीन गुना तक कीमत चुका रहा है। यानी उत्पादन से लेकर उपभोग तक की पूरी श्रृंखला में सबसे अधिक फायदा बीच के कारोबार को मिला, जबकि किसान और ग्राहक दोनों नुकसान में रहे। *क्यों बदला बाजार का रुख* केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के लिए प्याज खरीद का मूल्य बढ़ाकर 2,125 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। पहले यह 1,875 रुपए प्रति क्विंटल था। नई दर लागू होने के बाद सरकारी खरीद की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि बाजार की जानकारी का मानना है कि इससे खुले बाजार में उपलब्धता पर भी कुछ असर पड़ा है। रीवा जिले से प्रतिदिन कई ट्रकों में प्याज बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है। स्थानीय बाजार में उपलब्धता घटने का असर खुदरा कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बाहर की मांग बढ़ने से स्थानीय बाजार में भी दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।

Huzur Nagar, Rewa | Jul 7, 2026

MORE NEWS

₹1 और ₹2 के सिक्के लेने से इंकार पर कलेक्टर संजय जैन का बड़ा एक्शन।  मऊगंज जिले में पिछले काफी समय से ₹1 और ₹2 के सिक्कों को लेकर एक अजीब स्थिति बनी हुई थी, जहाँ न तो बैंक और न ही आम दुकानदार या जनता इन सिक्कों को स्वीकार करने के लिए तैयार थी। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद, अब मऊगंज कलेक्टर ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि जिले में भारतीय मुद्रा का लेनदेन निर्बाध रूप से चलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी बैंक मैनेजर, दुकानदार या व्यक्ति इन सिक्कों को लेने से मना करता है, तो इसे भारतीय मुद्रा का अपमान माना जाएगा। कलेक्टर ने साफ किया है कि ऐसी किसी भी शिकायत के प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान से जुड़ी धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से इन सिक्कों को लेनदेन में स्वीकार करने की अपील की है ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

Huzur Nagar, Rewa | Jul 11, 2026

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे मीडिया से की चर्चा

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे मीडिया से की चर्चा

Huzur Nagar, Rewa | Jul 11, 2026