Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक विवादित बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस बयान में रविशंकर प्रसाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "बांकीपुर से कुत्ता-बिल्ली भी लड़ा देंगे तो BJP जीत जाएगी।" विरोधी दलों का आरोप है कि यह बयान बीजेपी के 'राजनीतिक अहंकार' को दर्शाता है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भी इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि बांकीपुर की जनता अब इस तरह के अति-आत्मविश्वास और अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनाव नतीजों के जरिए इसका करारा जवाब देगी। बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रही है बांकीपुर सीट गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला मानी जाती रही है। पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर जीत बरकरार रखने के लिए बीजेपी ने पूरा ज़ोर लगाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान आया रविशंकर प्रसाद का यह बयान अब बीजेपी के लिए गले की फांस बनता दिख रहा है।

Gormi, Bhind | Aug 4, 2026
बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक विवादित बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस बयान में रविशंकर प्रसाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "बांकीपुर से कुत्ता-बिल्ली भी लड़ा देंगे तो BJP जीत जाएगी।" विरोधी दलों का आरोप है कि यह बयान बीजेपी के 'राजनीतिक अहंकार' को दर्शाता है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भी इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि बांकीपुर की जनता अब इस तरह के अति-आत्मविश्वास और अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनाव नतीजों के जरिए इसका करारा जवाब देगी। बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रही है बांकीपुर सीट गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला मानी जाती रही है। पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर जीत बरकरार रखने के लिए बीजेपी ने पूरा ज़ोर लगाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान आया रविशंकर प्रसाद का यह बयान अब बीजेपी के लिए गले की फांस बनता दिख रहा है। - Gormi News