
सीवान में गुठनी चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; आभूषण समेत कई सामान बरामद
सीवान। गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। तकनीकी अनुसंधान, टावर डंप विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गए आभूषण, मोबाइल, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
गुठनी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ गौरी कुमारी एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कांड संख्या 170/26 में नौतन थाना क्षेत्र के बड़ई पट्टी निवासी अमित कुमार तथा दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर बेलछरा गांव की झुनी देवी और मधु देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, मांगटीका, चांदी का कमरबंद, पायल, बेड़ी, ओप्पो मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल खुलासा हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी गए शेष सामान की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Siwan #Guthani #BiharPolice #SiwanNews #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #TheftCase #HindiNews #PrintMedia #SiwanBhaskar
Mairwa, Siwan | Jun 16, 2026