
करनाल में नाबालिग दुल्हन 5 माह की गर्भवती:सिरसा की रहने वाली, कैथल का दूल्हा; स्कूल रिकॉर्ड ने खोली पोल...करनाल में नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति से मिली शिकायत के बाद जांच में खुलासा हुआ कि शादी के समय लड़की की उम्र 16 साल से थोड़ी अधिक थी, जबकि युवक की उम्र 30 साल थी। शादी के बाद नाबालिग अब 5 माह की गर्भवती है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह मामला बीती 30 मार्च को दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायत बाल कल्याण समिति करनाल के माध्यम से संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास पहुंची। इसके बाद मामले की जांच की गई और पूरी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक करनाल को भेजी गई।
20 जनवरी 2026 को हुई थी शादी
जांच में सामने आया कि सिरसा जिला के एक गांव की रहने वाली इस नाबालिग की शादी कैथल जिला के एक गांव में हुई थी और वर्तमान में यह करनाल की एक कालोनी में रहती है। जिसकी शादी 20 जनवरी को 30 साल के एक युवक से हुई थी। नाबालिग के सिरसा जिला के एक गांव के रहने वाले है।
#sirsa #breaking #update #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jun 7, 2026