Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

किन्नौर जिले के कानम के विश्वेश नेगी ईरान में राजदूत नियुक्त Bushahr Today TV रिकांगपिओ/किन्नौर। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वर्ष 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभाल रहे थे, को तेहरान (ईरान)में राजदूत नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव के मूल निवासी नेगी की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अपने कूटनीतिक करियर के दौरान विश्वेश नेगी ने भारत के तेहरान (ईरान), रोम (इटली) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित भारतीय मिशनों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे पूर्व में तेहरान में द्वितीय सचिव (राजनीतिक), रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) तथा लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के रूप में कार्य कर चुके हैं। संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे वर्ष 2022 से 2025 तक रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के पद पर कार्यरत रहे। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तथा श्रीलंका प्रभागों में निदेशक, उप सचिव एवं अवर सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा भी किया है। वे फ़ारसी (पर्शियन) भाषा में भी दक्ष हैं। विश्वेश नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव से है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से प्रदेश विशेषकर किन्नौर के लोगों में हर्ष का माहौल है।

Ani, Kullu | Aug 7, 2026
किन्नौर जिले के कानम के विश्वेश नेगी ईरान में राजदूत नियुक्त Bushahr Today TV रिकांगपिओ/किन्नौर। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वर्ष 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभाल रहे थे, को तेहरान (ईरान)में राजदूत नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव के मूल निवासी नेगी की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अपने कूटनीतिक करियर के दौरान विश्वेश नेगी ने भारत के तेहरान (ईरान), रोम (इटली) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित भारतीय मिशनों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे पूर्व में तेहरान में द्वितीय सचिव (राजनीतिक), रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) तथा लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के रूप में कार्य कर चुके हैं। संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे वर्ष 2022 से 2025 तक रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के पद पर कार्यरत रहे। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तथा श्रीलंका प्रभागों में निदेशक, उप सचिव एवं अवर सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा भी किया है। वे फ़ारसी (पर्शियन) भाषा में भी दक्ष हैं। विश्वेश नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव से है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से प्रदेश विशेषकर किन्नौर के लोगों में हर्ष का माहौल है। - Ani News