
अमानक खाद बीज एवं दवाइयां के विक्रय के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई सतत जारी रखी जाए
छात्रावासो में खाद्य सुरक्षा एवं भोजन की शुद्धता सुनिश्चित की जाए
शासकीय विभागो में सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिती दी जावे
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने दिए निर्देश
जिले के छात्रावासो मे रहवासी विद्यार्थियों को खराब भोजन से सुरक्षा मिले उनको शुद्ध भोजन मिले यह सुनिश्चित करें कृषि विभाग चालू मानसून सत्र में किसान हित में लगातार कार्रवाईयां जारी रखे। दुकानदारों द्वारा अवमानक खाद बीज तथा कीटनाशक दवाइयां विक्रय नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए। शासकीय विभागों, शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभागों के कर्मचारियों द्वारा सार्थक ऐप पर उपस्थिति नियमित रूप से दी जावे उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सोमवार को आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिएl इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, एसडीएम श्री पाटीदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे l
#Mandsaur
#मंदसौर