"मेरी बगिया" अभियान
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने पौधारोपण किया
शासन के मेरी बगिया" अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम पाटीदार, श्रीमती प्रीती संघवी, महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ सुश्री अंकिता पंड्या तथा जिला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
'मेरी बगिया' अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग मंदसौर द्वारा जिलेभर में 5 हजार पौधो का रोपण किया जायेगा।
#Mandsaur
#मंदसौर