
जीजाजी के साथ दिल्ली चली गई साली, लड़की के पिता ने फोन किया, पूछा- बेटी कहाँ है? फिर सामने आई सच्चाई....
उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पलिया गाँव में रहने वाले दिलीप कुमार ने अपनी बेटी नीतू की शादी अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के सहजपुर गाँव में रहने वाले अनिल [बदला हुआ नाम] से की थी।
नीतू के परिवार (मायका) में नीतू के अलावा नीतू की माँ, नीतू के पिता दिलीप कुमार और दो छोटी बहनें क्रमश: दिव्यांशु और किरन हैं। नीतू की माँ की किसी अज्ञात कारण से पहले ही मौत हो चुकी है। अभी लगभग 15 दिन पहले ही नीतू का देवर अंकित नीतू के मायके पहुँचा और उसने ये बताया कि उसकी भाभी नीतू पेट से है। नीतू भाभी की देखरेख के लिये अंकित ने नीतू की 22 वर्षीय बहन दिव्यांशु को अपने साथ चलने को कहा। जिस कारण दिव्यांशु नीतू के साथ चलने को तैयार हो गई।
अंकित, दिव्यांशु को लेकर नीतू भाभी के पास ना जाकर दिल्ली पहुँच गया। दिव्यांशु के पिता दिलीप कुमार ने जब दिव्यांशु को फोन किया तो उसका फोन अंकित ने उठाया दिलीप कुमार ने दिव्यांशु के बारे में जानकारी ली तो अंकित ने बताया की दिव्यांशु की मौत हो गई है। अंकित ने बताया कि दिव्यांशु ने 4 जुलाई को ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
दिव्यांशु के पिता दिलीप कुमार ने दिव्यांशु के शव को वापस लाने को कहा तो अंकित ने एक प्राइवेट एंबुलेंस बुक की और उसमें दिव्यांशु के शव को रखकर उसके घर की ओर निकल गया। रात करीब 12 बजे दिव्यांशु के घर के बाहर चुपचाप एम्बुलेंस खडी करके अंकित फरार हो गया। किसी वजह से दिलीप कुमार घर से बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे के सामने एंबुलेंस खडी दिखी।
दिलीप कुमार ने अंदर जाकर देखा तो अंदर दिव्यांशु का शव था और कोई नहीं था। दिलीप कुमार ने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। वहीं दिव्यांशु के चाचा जीत बहादुर का आरोप है कि अंकित, दिव्यांशु को नौकरी दिलवाने के बहाने दिल्ली ले गया था और उसकी हत्या कर दी।
फिर शव को यहाँ लाकर रख दिया। दिव्यांशु की किरन का आरोप है कि अंकित ने पहले दिव्यांशु को जहर देकर मार दिया फिर हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिये खुद उसे फाँसी के फंदे पर टांग दिया। किरन का कहना है पहले भी अंकित ने मेरी मम्मी को किसी झूठे बहाने से बुलाया था और उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दिव्यांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पुलिस इस केस की जाँच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026