थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक लग्जरी वाहन से 37 पेटी अवैध देशी शराब बरामद।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.07.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर बुजुर्ग चौहान टोला के पास से एक स्कार्पियो वाहन संख्या UK08 M 8404 से अवैध रुप से बिहार ले जायी जा रही 37 पेटी ग्लोबल स्पिरिट्स (कुल मात्रा 333 लीटर) बरामद किया गया ।
बरामद वाहन व शराब के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 180/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग वाहन स्वामी शरीफ अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी हाउस नंबर 141-41 न्यू हरिद्वार, उत्तराखण्ड व वाहन चालक अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
#deorianews
Barhaj, Deoria | Jul 13, 2026