Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

003 प्रैस नोट जिला पलवल दिनांक 03 अगस्त 2026 *"ऑपरेशन ट्रेकडाउन" अंतर्गत काईम ब्रांच पलवल को मिली सफलता, वर्ष 2025 के मोबाइल दुकानदार पर हमला तथा लूट मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी पर कसा शिकंजा।* *आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद भेजा जेल की सलाखों के पीछे।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस "ऑपरेशन ट्रेकडाउन" अंतर्गत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में गत 16 दिसंबर 2025 को कैंप मार्केट पलवल में मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट तथा नगदी लूट मामले में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने वारदात में शामिल पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव फुलवाड़ी निवासी तुषार उर्फ तीशु के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बतलाया कि मामले में शहर के खेल वाला मोहल्ला का रहने वाले पीड़ित दुकानदार हिमांशु ग्रोवर उर्फ नोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान रहराना गांव का रहने वाला जसवंत उर्फ हड्डी अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान में घुसा। अचानक आरोपितों ने हिमांशु पर हमला कर दिया और दुकान में रखा आइफोन, चार्जर और गल्ले में रखे सारे पैसे लूट लिए। जाते समय बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैंप थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में उनकी टीम ने पहले ही चार आरोपियों रहराना गांव के रहने वाले सुनील तथा जसवंत उर्फ हड्डी, कुशलीपुर निवासी मनीष बढ़ाना एवं पांच हजार के इनामी आरोपी बहरोला निवासी लोकेश उर्फ रोकी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने दिनांक 1 अगस्त को वारदात में शामिल दूसरे इनामी आरोपी तुषार उर्फ तिसु उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर इस मामले में ₹5000 का ईनाम भी घोषित था। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

MORE NEWS

पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के यह हाल है । और साल दर  साल हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नया व्यक्ति यहां आकर रहना नहीं चाहता है।

पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के यह हाल है । और साल दर साल हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नया व्यक्ति यहां आकर रहना नहीं चाहता है।

Palwal, Palwal | Aug 7, 2026

जब से ईदगाह के कौने पर बने सीवेज के चैम्बर को हटाया गया है तब से पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ये हालात है । जरा सी बारिश होते ही पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाती है।  और घरों में पानी घुस जाता है। पिछली कई वर्षों से लगातार साल 10 साल हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं लेकिन समाधान कोई नहीं है। ज़िम्मेवारो को केवल रोटियां सेंकनी है -कभी वोटों की, कभी नोटों की।

जब से ईदगाह के कौने पर बने सीवेज के चैम्बर को हटाया गया है तब से पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ये हालात है । जरा सी बारिश होते ही पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाती है। और घरों में पानी घुस जाता है। पिछली कई वर्षों से लगातार साल 10 साल हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं लेकिन समाधान कोई नहीं है। ज़िम्मेवारो को केवल रोटियां सेंकनी है -कभी वोटों की, कभी नोटों की।

Palwal, Palwal | Aug 7, 2026

🇮🇳 पलवल में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम करेंगे नेतृत्व 
.
.
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पलवल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ हजारों नागरिक शामिल होंगे।
यह यात्रा पुलिस लाइन, पलवल से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक तक जाएगी। इसमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भाग लेंगे। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्र की एकता एवं तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई जाएगी।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।

#HarGharTiranga #Palwal #TirangaYatra #Haryana #independenceday2026

🇮🇳 पलवल में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम करेंगे नेतृत्व . . स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पलवल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ हजारों नागरिक शामिल होंगे। यह यात्रा पुलिस लाइन, पलवल से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक तक जाएगी। इसमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भाग लेंगे। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्र की एकता एवं तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई जाएगी। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। #HarGharTiranga #Palwal #TirangaYatra #Haryana #independenceday2026

Palwal, Palwal | Aug 7, 2026

003 प्रैस नोट जिला पलवल दिनांक 03 अगस्त 2026 *"ऑपरेशन ट्रेकडाउन" अंतर्गत काईम ब्रांच पलवल को मिली सफलता, वर्ष 2025 के मोबाइल दुकानदार पर हमला तथा लूट मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी पर कसा शिकंजा।* *आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद भेजा जेल की सलाखों के पीछे।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस "ऑपरेशन ट्रेकडाउन" अंतर्गत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में गत 16 दिसंबर 2025 को कैंप मार्केट पलवल में मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट तथा नगदी लूट मामले में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने वारदात में शामिल पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव फुलवाड़ी निवासी तुषार उर्फ तीशु के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बतलाया कि मामले में शहर के खेल वाला मोहल्ला का रहने वाले पीड़ित दुकानदार हिमांशु ग्रोवर उर्फ नोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान रहराना गांव का रहने वाला जसवंत उर्फ हड्डी अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान में घुसा। अचानक आरोपितों ने हिमांशु पर हमला कर दिया और दुकान में रखा आइफोन, चार्जर और गल्ले में रखे सारे पैसे लूट लिए। जाते समय बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैंप थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में उनकी टीम ने पहले ही चार आरोपियों रहराना गांव के रहने वाले सुनील तथा जसवंत उर्फ हड्डी, कुशलीपुर निवासी मनीष बढ़ाना एवं पांच हजार के इनामी आरोपी बहरोला निवासी लोकेश उर्फ रोकी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने दिनांक 1 अगस्त को वारदात में शामिल दूसरे इनामी आरोपी तुषार उर्फ तिसु उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर इस मामले में ₹5000 का ईनाम भी घोषित था। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - Palwal News