गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र फरहान अंसारी (8) की डूबने से मौ"त हो गई। वह झगरी उत्क्रमित विद्यालय का छात्र था। बताया जाता है कि वह स्कूल पहुंचने के बाद दो अन्य बच्चों के साथ तालाब चला गया, जहां यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों की निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने श"व को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Giridih #Jharkhand #BreakingNews #SchoolNews #StudentDeath #Drowning #GiridihNews #HindiNews #Education #MufassilPolice #JharkhandNews #ViralNews