लापरवाही करने वाले मध्याह्न भोजन समूह हटाए जाएं - कलेक्टर अर्पित वर्मा
शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन वितरण में लापरवाही करने वाले स्व-सहायता समूहों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए खुले में खाना बनाने पर रोक लगाई गई है और केवल अच्छी गुणवत्ता के पैक बंद मसालों का ही उपयोग करने को कहा गया है।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरकर स्कूलों और आंगनबाड़ियों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिले में पीएम पोषण योजना के तहत 2500 स्कूलों के 1 लाख 93 हजार 524 बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर पंचायतें सीधे भोजन वितरित कर रही हैं, वहां यह जिम्मेदारी सुदृढ़ स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#Shivpuri #PMPoshan #MidDayMeal #CollectorShivpuri #MPNews