ग्राम पंचायत झाकड़ी में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। ग्राम पंचायत झाकड़ी में नशा निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।
डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है और इससे निपटने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का सेवन करता है या नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि बैठक में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Rampur, Shimla | Aug 21, 2026