सरायकेला में राशन व्यवस्था पर सख्त हुआ प्रशासन, अपात्र लाभुकों की होगी जांच
सरायकेला जिले में राशन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने को लेकर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
DC ने कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जबकि अपात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा। लंबित राशन वितरण कार्य को अगले दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में राशन कार्ड सत्यापन, ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण, आयुष्मान भारत योजना, दाल-भात योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक भूमि, आयकरदाता, जीएसटी पंजीकृत या चारपहिया वाहन रखने के बावजूद राशन योजना का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
वहीं राशन दुकानों की नियमित जांच और अनियमितता मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा गया है।
#Saraikela #JharkhandNews #RationCard #PDS #DistrictAdministration