*बदहाल सड़क में फंसी स्कूली बस , परेशान हुए मासूम*
*दपसौरा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में नाराजगी, हादसे का खतरा*
यूपी हेड ब्यूरो नागेन्द्र पांडे/ नीलकमल
अमोली
फतेहपुर यूपी । अमौली विकासखंड के दफसौरा गांव का बदहाल मुख्य मार्ग बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गया । गड्ढों और जलभराव के बीच बच्चों से भरी बस रास्ते में फंस गई । काफी मशक्कत के बाद बस को निकाला जा सका, तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली ।
ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग लंबे समय से जर्जर है और बारिश ने इसकी हालत और बिगाड़ दी है । जगह जगह गड्ढों व जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है । ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी । बच्चों की बस का फंसना महज एक घटना नहीं, बल्कि बदहाल सड़क व्यवस्था की गंभीर तस्वीर है । ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है , ताकि अगली बार परेशानी के बजाय कोई बड़ा हादसा न हो ।