अत्यंत दुखद समाचार
रुधौली के पूर्व विधायक एवं सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी का निधन
बस्ती/लखनऊ। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी का लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बस्ती जनपद सहित रुधौली विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राम ललित चौधरी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Basti, Basti | Sep 18, 2026