BREAKING NEWS NARNAUL
चलती कार में लगी भीषण आग, पूर्व मंत्री ने कूदकर बचाई जान
नारनौल में हरियाणा के पूर्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग लगते ही पूर्व मंत्री ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से बाहर छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार पूरी तरह जलकर खाक!
दमकल ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग!
आग लगने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
#Narnaulnews #indianews16