#अलीगढ मे दुल्हन बनने से पहले उठी कीर्ति की अर्थी, दीवार गिरने से बुझी जिंदगी; शादी की खुशियां मातम में बदली,अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में शादी से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सुबह अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रही युवती कीर्ति मलबे की चपेट में आ गई।ll अलीगढ डेली न्यूज़ |||परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। कीर्ति की शादी आगामी दिसंबर महीने में होनी थी। शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Aligarh #Khair #Accident #BreakingNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026