जालंधर के मकसूदां निवासी महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) पवनप्रीत कौर ने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और 2024 में गुपचुप कनाडा चली गईं।
पति त्रिपुष शर्मा (फिरोजपुर) ने पुलिस में शिकायत की कि उनकी शादी 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। साल 2024 में पत्नी ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जालंधर में आवेदन करते समय शादी छिपाई और खुद को सिंगल बताया। पासपोर्ट मिलते ही वे बिना बताए कनाडा भाग गईं और घर से गहने व नकदी भी ले गईं।
फिरोजपुर पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक न्यासभंग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पासपोर्ट कार्यालय को भी सूचित किया जाएगा।