अभियोग संख्या 78/2026 दिनांक 25.09.2026, धारा 21 व 29 NDPS Act, थाना स्वारघाट के अंतर्गत 12.4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के मामले में जांच के दौरान Forward Linkage सामने आने पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 25.09.2026 को पुलिस द्वारा वाहन संख्या HP55D-5008 में सवार अमनदीप एवं कंचन जसवाल से 12.4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।
मामले की जांच के दौरान सामने आया कि बरामद चिट्टा आरोपी भरत भूषण पुत्र श्री कृष्ण लाल , निवासी गांव कसेह, डाकघर औहर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर भी इस सप्लाई चेन का हिस्सा है । जांच के आधार पर भरत भूषण को दिनांक 01.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।