#बहुत ही निदनीय #घटना 😥
अभी मैने एक वीडियो देखा, जिसमें #लड़की के साथ कुछ लोगों ने जो किया, उसे देखकर मैं सन्न रह गया, बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के जमुई का है। साम के समय एक युवक और युवती कोचिंग से लौट रहे थे, तभी कई लड़के रास्ते में पहुंचकर दोनों को चारों तरफ से घेर लेते हैं!
इसके बाद भीड़ में मौजूद एक लड़का लड़की को पीछे से पकड़ता है, उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाने लगता है, लड़की घबराकर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आती है, और इस दौरान आसपास खड़े कुछ लोग उसे बचाने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहते हैं!
कुछ देर बाद साथ मौजूद युवक लड़की को किसी तरह उस लड़के से छुड़ाता है। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर वहां से निकल जाते हैं। किसी को सोशल पुलिसिंग के नाम पर इतना गंदा व्यवहार करने का अधिकार इन लोगों को किसने दे दिया ?
भरत तिवारी पर एक्शन लेनेवाले बिहार के सुरमा इस पर क्या एक्शन लेंगे ? ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए तभी ऐसे लोगों को अक्ल आएगी..!!
#Bihar #jamuinews #viralnews #harshamediauttarpradesh
Sadar, Lucknow | Sep 21, 2026