
रीवा में खनन माफिया का नंगा नाच! 😡🔥
पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-hinauti-village-illegal-mining-crusher-blasting-scam/cid18792745.htm
हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P
वैजनाथ पंचायत के हिनौती गांव में सरकारी जमीन (खसरा 44, 46) पर 60 फीट गहरे 'मौत के कुएं' खोद दिए गए हैं। बिना अनुमति के हो रही हैवी ब्लास्टिंग से गांव के मकानों में दरारें आ चुकी हैं और सड़कों के परखच्चे उड़ गए हैं!
हैरानी की बात देखिए—कागजों में क्रेशर बंद है, लेकिन मौके पर धड़ल्ले से चालू है और लाखों के फर्जी बिल कट रहे हैं। हत्या का आरोपी संचालक फरार है, फिर भी बारूद का यह खेल जारी है। ग्रामीणों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। आखिर किसके संरक्षण में रीवा का खनिज महकमा और पुलिस मौन बैठी है? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
👉 रीवा कलेक्टर से हमारी मांग है कि इस पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाए। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपनी राय कमेंट में दें!
#RewaMiningMafia #JusticeForHinauti #RewaNewsMedia #VaijnathPanchayat #IllegalMining #MadhyaPradeshCorruption #CollectorRewa #VindhyaNews #BreakingNewsRewa #ReelsViral