🚨 दुःखद खबर | बदायूं 🚨
लगातार हो रही बारिश के बीच उघैती थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। लगातार बारिश के चलते कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
📍 स्थान: रघुनाथपुर पिपरी गांव, उघैती थाना क्षेत्र, बदायूं
#Badaun24 #Badaun #Ughaiti #RaghunathpurPipri #BreakingNews #RainAlert #Rain #Monsoon #UttarPradesh #Accident #NewsUpdate #WeatherAlert #LocalNews #VoiceOfBadaun #CMOfficeUP #BadaunNews #IndiaNews #StaySafe #ViralNews #TrendingNews
Bisauli, Budaun | Jul 10, 2026