
🚨🚔 थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजेपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार 🚔🚨
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजेपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अल्लाहगंज, जनपद शाहजहांपुर के ग्राम नौगंवा निवासी 19 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, ₹3,050 नकद तथा 20 संदिग्ध QR कोड बरामद किए गए हैं। जांच में आरोपी के मोबाइल और नंबर से जुड़ी पांच साइबर शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब ₹50 हजार की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है।
एसपी आरती सिंह के निर्देशन और थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की सक्रिय कार्यशैली में राजेपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अब पूरे साइबर नेटवर्क की जांच कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
⚠️ सावधान रहें! किसी भी अनजान QR Code को स्कैन न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग या OTP संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
"अपराधी चाहे कहीं का भी हो, राजेपुर पुलिस की गिरफ्त से बचना अब आसान नहीं।"
#SPAartiSingh #NagendraSingh #RajepurPolice #FarrukhabadPolice #CyberCrime #BreakingNews #UPPolice #YouthIndiaNews #राजेपुर_पुलिस #आरती_सिंह #नागेंद्र_सिंह #साइबर_ठगी #फर्रुखाबाद 🚔🇮🇳 🚔🇮🇳