#पीलीभीत को रेलवे की बड़ी सौगात, #टनकपुर #नांदेड़_एक्सप्रेस और #शाहजहाँपुर तक सेवा का विस्तार पीलीभीत जिले को रेल मंत्रालय की ओर से दो बड़ी रेल सेवाओं की सौगात मिली है। टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। इसके साथ ही टनकपुर–पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहाँपुर तक कर दिया गया है। इस नई सेवा से तख्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब तक यात्रा अब और सुगम हो गई है। सिख समाज में इस नई रेल सेवा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नई रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास और यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
#pilibhit #pilibhit_tiger_reserve #पीलीभीत #BreakingNews