☑️बिरसिंहपुर में सजा कृष्ण लीलाओं का रंग, गीत-संगीत और नृत्य नाटक ने मोहा मन
☑️श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं प्रशासन के सहयोग से आयोजित श्री कृष्ण पर्वकृ‘श्री कृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियाँ’ का आयोजन माँ बिरासिनी क्रिकेट ग्राउंड बिरसिंहपुर पाली में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीकृष्ण की कथा केवल धर्म और आस्था की कथा नहीं, बल्कि भारतीय कला, संगीत और लोकजीवन की भी समृद्ध विरासत है। इसी विरासत को कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, उमरिया सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन माँ बिरासिनी क्रिकेट ग्राउंड, बिरसिंहपुर पाली में किया गया ।
कार्यक्रम में शर्मिष्ठा रानी पांडा एवं उनके साथी, भुवनेश्वर, ओडिशा द्वारा श्रीकृष्ण-केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत क�