श्रावणी मेलाः बेगूसराय सदर SDO ने किया सिमरिया गंगा घाट व कांवरिया मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड
बेगूसराय: आगामी श्रावणी मेला को लेकर
बेगूसराय सदर SDO ने श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कांवरिया मार्ग - पपरोल, बथौली, मैदा, बभनगामा होते हुए गढ़पुरा स्थित बाबा मंदिर में जल चढ़ाने वाले पूरे रूट का भी बारीक निरीक्षण किया गया और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर सदर SDPO कुमारी दुर्गा शक्ति, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु रंजन कुमार अंचलाधिकारी, चकिया थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दास, FCI थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, जीरो माइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, बरौनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन, SI मोहन सिंह सहित अन्यअधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।