बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी बिना अग्रिम भुगतान के इलाज कराया जा सकेगा।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने 20 शिक्षकों को स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित किए। जनपद में कुल 2534 शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनमें से 240 शिक्षकों के हेल्थ कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
#Ballia #Balliakhabar #cashlesspayments