सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार।
चौकी गोकल गेट पुलिस ने सरेआम सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1450/- रुपये बरामद किए है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 26 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी की योगेश कुमार निवासी मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी, रेलवे रोड पर एक दीवार पर बैठा सरेआम सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुँच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम योगेश कुमार निवासी मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा व 1450/- रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rewari, Rewari | Jul 27, 2026