सम्राट सरकार के घटिया स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल माल ढोने वाला ई रिक्शा पर अस्पताल ले जाया जा रहा था मरीज
मामला: नगर पंचायत गोपालपुर के जमाल हाता का
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद खुर्शीद अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे. करीब दो घंटे तक उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो सकी. लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी थी. लोग घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी घायल को अस्पताल भेजने में देरी हुई. इस दौरान खुर्शीद की हालत लगातार बिगड़ती गयी.
माल ढोने वाले वाहन से भेजा अस्पताल
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीम ने आनन-फानन में माल ढोने वाली गाड़ी की व्यवस्था की और खुर्शीद अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हालांकि, सिसवन ढाला के समीप पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गयी.