NDPS एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुर्साकांटा (अररिया): कुर्साकांटा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 120/26, दिनांक 16 जुलाई 2026, के तहत दर्ज मामले में NDPS Act, 1985 की धारा 8/20(b)(ii)(C)के अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष पासवान (पिता- गनौरी पासवान), निवासी डाहुआबाड़ी, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय, अररिया में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#Araria #Kursakanta #NDPSAct #PoliceAction #BiharNews #PIEXPRESS
#Araria #Kursakanta #NDPSAct #BiharPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Jul 27, 2026