भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कारवाई में भिट्ठामोर जलेश्वर चौक के पास जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार व्यक्ति सोनबरसा थाना के पिपरा परसाईन गाँव निवासी जावेद आलम है. उसके पास से 100 रूपये के 90 पीस भारतीय जाली नोट पाया गया है. भिट्ठा थाना में काण्ड संख्या 89/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिसम्मत कारवाई की जा रही है.
#न्यू़जबिहारकीआवाज #newsbiharkiaawaj