यूपी के अमरोहा में तीन सगी बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली। एक तरफ जहां हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध जताया है, वहीं गांव वाले भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस बीच, पता चला है कि एक दुल्हन संतोष उर्फ छवि मात्र 15 साल की है। बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 3 दिन में रिपोर्ट फाइल होगी।
इस बीच, तीनों बहनों ने एक वीडियो जारी कर दूल्हा समेत सामूहिक सुसाइड की धमकी दी है। दुल्हनों का कहना है कि उनके गांव में नाबालिगों की शादी आम बात है। अगर ऐसे कार्रवाई हो तो पूरा गांव जेल में होगा। उन्होंने कहा कि एक ही दूल्हे से शादी की इस वजह से उनको कानूनी एक्शन के लिए टारगेट किया जा रहा है।
तीनों दुल्हनों की नजर उतारता नजर आया दूल्हा
बहनों ने वीडियो में कहा कि उनके गांव में कई ऐसी लड़कियां हैं जो नाबालिग हैं, उनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। इस बीच एक अन्य वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें दूल्हा तीनों दुल्हनों की नजर उतारते नजर आ रहा है। साड़ी पहनी दुल्हनें शर्माती नजर आईं।
#amroha #amrohanews #viralnews
Amroha, Amroha | Jul 25, 2026