विश्व योग दिवस आज, सभी सरकारी एंव गैर सरकारी संस्थानों पर मनाए जा रहे है योग दिवस
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू -- आज 21 जून को पुरे विश्व मे योग दिवस मनाया जा रहा है, और कहा जाता है की योग करो स्वस्थ रहो, योग करने से कई तरह के बीमारियों से मुक्ति मिलता है, कई शोध कर्ताओ ने योग से अनेको स्वास्थ्य लाभ के बारे मे बताया है और लोगो से प्रतिदिन योग करने की अपील भी किया है ताकि आप सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे,उधर जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया जहाँ सभी पुलिस के जवानों ने योग दिवस मे हिस्सा लिया और योग करते हुए दिखे गए, वही नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया की स्वस्थ्य रहने के लिए हर मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहे।
Garhwa, Garhwa | Jun 21, 2026