तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर घायल
भरतपुर। बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर रीको एरिया के सामने शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बर्फी देवी (60) और किरण देवी (70) को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चालक भाग सिंह को मामूली चोट लगी।
जानकारी के अनुसार, परिवार वैर क्षेत्र के भगोरा गांव में शोक सभा में शामिल होकर अपने गांव नगला पंगा लौट रहा था। इसी दौरान अचानक मुड़े ट्रेलर की चपेट में आने से हादसा हो गया। सूचना पर बयाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026