
राजस्थान पुलिस CID Crime Branch ने सीकर में कार से 41.510 किलोग्राम गांजा किया जब्त!
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध), राजस्थान श्री बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में CID Crime Branch और सीकर पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है।
मुखबिर की सूचना पर सीकर के बलारा थाना क्षेत्र में जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। राजस्थान पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैद और पेशेवर सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर कार को काबू में किया।
कार की पिछली सीट और डिग्गी से कुल 20 पैकेटों में भरा 41.510 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹21 लाख है।
गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार (निवासी खिरोड़, झुंझुनूं) से प्रारंभिक पूछताछ में उसके साथी विकास कुमार का नाम सामने आया है, जो बड़े स्तर पर इस नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी है और मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा!
#RajasthanPolice #CID #GroundZeroSuccess #ActionAgainstDrugs #LawAndOrder