
#SaharanpurPolice
#GoodWorkUpp
‼️मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण‼️
➡️आज दिनांक 11.07.2026 को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
✅अभियान के दौरान टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 , 112 , 181 आदि के बारे में अवगत कराया गया ।
✅इस दौरान टीमों द्वारा बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने (स्टॉकिंग) एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
#MissionShaktiUPP
#MissionShaktiUPP