मंडे इवनिंग मेगा स्टोरी: कलेक्टर के मार्गदर्शन में सालों बाद मंदसौर के नूतन स्टेडियम का हो रहा कायाकल्प
रिपोर्ट: विजयेन्द्र फांफरिया (यशस्वी दुनिया) मंदसौर। नगर के खिलाड़ियों के लिए बना नूतन स्टेडियम मंदसौर, जब से बना था, तब से अपने रखरखाव को लेकर उदासीनता का शिकार हो रहा था। लेकिन इस पर कलेक्टर अदिती गर्ग की नजर पड़ी और अब स्टेडियम का तेजी से कायाकल्प होना शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के माध्यम से स्टेडियम में अंदर और बाहर दोनों तरफ कलर और मरम्मत का शानदार कार्य करवाया जा रहा है। विगत कई वर्षों से इस भव्य स्टेडियम की स्थिति बिगड़ रही थी, लेकिन अब इसमें नई रौनक आ गई है।...
https://yashasviduniya.com/mandsaurs-nutan-stadium-is-being-rejuvenated-after-years-under-the-guidance-of-monday-evening-mega-story-collector/