मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के बसाढ़ गांव निवासी रेखा कुमारी, उम्र करीब 32 वर्ष दिनांक 30/05/2026 से लापता हैं। वह घर से निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
रेखा कुमारी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही हैं। परिजनों ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क करें:
📞 9350518782
📞 7091434185
📞 श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन – 8294023279
कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि रेखा कुमारी को जल्द से जल्द खोजा जा सके।