Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#निवाड़ी जिले के #ओरछा में श्री रामराजा लोक परियोजना के अंतर्गत चल रहे करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है, वहीं नीचे से एक पाइपलाइन में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। आरोप है कि लीकेज का स्थायी समाधान किए बिना केवल पानी हटाकर उसके ऊपर फुटपाथ का बेस तैयार किया जा रहा है। यह कार्य मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सुपरविजन में संविदा फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— क्या टूटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत कराए बिना फुटपाथ निर्माण करना तकनीकी मानकों के अनुरूप है? क्या भविष्य में इसी स्थान पर सड़क या फुटपाथ धंसने का खतरा नहीं होगा? निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है? निवाड़ी जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करेंगे? और नगर परिषद ओरछा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनके अधीन पाइपलाइन की मरम्मत की जिम्मेदारी आती है, क्या पहले लीकेज ठीक कराया जाएगा या निर्माण कार्य ऐसे ही जारी रहेगा? स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Dharmendra Singh Lodhi mla Narayan Singh Kushwah Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari #breakingnewswala #MPNews #ShriRamrajaLok

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 23, 2026

MORE NEWS

#निवाड़ी जिले के #ओरछा में श्री रामराजा लोक परियोजना के अंतर्गत चल रहे करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है, वहीं नीचे से एक पाइपलाइन में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। आरोप है कि लीकेज का स्थायी समाधान किए बिना केवल पानी हटाकर उसके ऊपर फुटपाथ का बेस तैयार किया जा रहा है। यह कार्य मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सुपरविजन में संविदा फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— क्या टूटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत कराए बिना फुटपाथ निर्माण करना तकनीकी मानकों के अनुरूप है? क्या भविष्य में इसी स्थान पर सड़क या फुटपाथ धंसने का खतरा नहीं होगा? निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है? निवाड़ी जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करेंगे? और नगर परिषद ओरछा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनके अधीन पाइपलाइन की मरम्मत की जिम्मेदारी आती है, क्या पहले लीकेज ठीक कराया जाएगा या निर्माण कार्य ऐसे ही जारी रहेगा? स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Dharmendra Singh Lodhi mla Narayan Singh Kushwah Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari #breakingnewswala #MPNews #ShriRamrajaLok - Gwalior Gird News