मनीषा डेथ मिस्ट्री, परिवार को नहीं मिली अनशन की परमिशनः पिता बोले- यह DC का फैसला, हम तो जरूर करेंगे, 10 महीने से CBI ने अटका रखा केस
हरियाणा के भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा मौत का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। करीब 10 माह पहले मनीषा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसकी डेडबॉडी खेत में पड़ी मिली थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, जो अब भी तक पूरी नहीं हो पाई है।
इसी को लेकर परिवार ने 29 जून को अनशन करने की
मनीषा के पिता संजय ने डीसी को ये बातें बताईं...
डीसी ने नहीं दी परमिशन, हम तो जरूर बैठेंगे
संजय कुमार ने कहा कि डीसी से मिलने का एक ही मुद्दा था। जो पीछे 17 जून को पंचायत में फैसला लिया गया था कि हम 29 जून को अनशन पर बैठेंगे। उस विषय में हम डीसी को पत्र देकर परमिशन लेने के लिए आए थे। मगर, डीसी ने बताया कि वे परमिशन नहीं दे सकते हैं।
संजय ने आगे कहा कि ठीक है वे परमिशन दे या ना दें, उनका फैसला है। हमारा फैसला तो अनशन पर बैठने का है, हमन 29 तारिख को अनशन पर जरूर बैठेंगे।
Ballah, Karnal | Jun 22, 2026