Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

अवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद बरामद गांजे को बिहार से लेकर आई थी अभियुक्ता, औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी फिराक में गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा था जेल मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि* के मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 01/06/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला को 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 335/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त गांजे को वह बिहार से लेकर आई थी, जिसे वह सेलाकुई तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने ले जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र - 40 वर्ष 05 किलो 992 ग्राम गांजा 1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार 2- हे0का0 सुशील कुमार 3- का0 प्रवीण कुमार 4- का0 नितिन सैनी 5- म0का0 संजू

Dehradun, Dehradun | Jun 2, 2026

MORE NEWS

देहरादून में निहंग श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण वार्ता, सुरक्षित वापसी

देहरादून में देर रात पहुंचे निहंग श्रद्धालुओं के संबंध में प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। 25 जून 2026 की रात्रि को पोंटा साहिब एवं अन्य मार्गों से कुछ निहंग श्रद्धालु देहरादून पहुंचे थे। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे शांतिपूर्ण माहौल में विस्तृत बातचीत की।

वार्ता के दौरान सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद सभी निहंग श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से वापस पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर रवाना कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

#Dehradun #PaontaSahib #UttarakhandPolice #Administration #PublicSafety

देहरादून में निहंग श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण वार्ता, सुरक्षित वापसी देहरादून में देर रात पहुंचे निहंग श्रद्धालुओं के संबंध में प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। 25 जून 2026 की रात्रि को पोंटा साहिब एवं अन्य मार्गों से कुछ निहंग श्रद्धालु देहरादून पहुंचे थे। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे शांतिपूर्ण माहौल में विस्तृत बातचीत की। वार्ता के दौरान सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद सभी निहंग श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से वापस पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर रवाना कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। #Dehradun #PaontaSahib #UttarakhandPolice #Administration #PublicSafety

Dehradun, Dehradun | Jun 26, 2026

कुछ ऐसा रहा तनाव पोंटा कुल्हाल बैरियर पर

कुछ ऐसा रहा तनाव पोंटा कुल्हाल बैरियर पर

Dehradun, Dehradun | Jun 26, 2026

पहली ही बारिश में चमोली में तबाही!

जनपद चमोली के नारायण बगड़ में देर रात हुई अतिवृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज बहाव के साथ आए मलबे ने सड़कों को पाट दिया, कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।  

घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग राहत एवं मलबा हटाने के कार्य में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है और लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।  

 मानसून की शुरुआत ने ही पहाड़ में खतरे की घंटी बजा दी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।  

#Chamoli #Uttarakhand #UttarakhandWeather #MonsoonAlert #devbhoomidarshan

पहली ही बारिश में चमोली में तबाही! जनपद चमोली के नारायण बगड़ में देर रात हुई अतिवृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज बहाव के साथ आए मलबे ने सड़कों को पाट दिया, कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग राहत एवं मलबा हटाने के कार्य में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है और लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। मानसून की शुरुआत ने ही पहाड़ में खतरे की घंटी बजा दी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #Chamoli #Uttarakhand #UttarakhandWeather #MonsoonAlert #devbhoomidarshan

Dehradun, Dehradun | Jun 26, 2026

अवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद बरामद गांजे को बिहार से लेकर आई थी अभियुक्ता, औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी फिराक में गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा था जेल मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि* के मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 01/06/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला को 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 335/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त गांजे को वह बिहार से लेकर आई थी, जिसे वह सेलाकुई तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने ले जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र - 40 वर्ष 05 किलो 992 ग्राम गांजा 1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार 2- हे0का0 सुशील कुमार 3- का0 प्रवीण कुमार 4- का0 नितिन सैनी 5- म0का0 संजू - Dehradun News