शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटने से चार घर राख; 10-15 लाख की क्षति
मधेपुरा। नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी तहसील कचहरी के समीप सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग के दौरान एलपीजी सिलेंडर में हुए धमाके के बाद लपटें चार घरों तक फैल गईं। इस अग्निकांड में अजय दास, अरविंद यादव, सरविंद यादव और भीम दास के घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11