#तेलंगाना के हैदराबाद में NEET-UG री-एग्जाम के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक छात्र ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्कूल के बाथरूम में मोबाइल फोन छिपा दिया था। उसने पहले फोन को वेंटिलेटर में रखा और बाद में उसे जिप-लॉक कवर में रखकर फ्लश टैंक में छिपा दिया। परीक्षा के दौरान छात्र ने पेट दर्द का बहाना बनाया और वॉशरूम जाकर मोबाइल से सवालों के जवाब खोजने लगा।
काफी देर तक छात्र के वॉशरूम से बाहर नहीं आने पर इनविजिलेटर को शक हुआ। स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां छात्र मोबाइल पर गूगल के जरिए जवाब ढूंढते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया।
पूछताछ में छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर उत्तर खोजे जा रहे थे। स्कूल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच जारी है।
.
.
.
#breakingnewswala #HydrabadNews #newsupdat #BNWTV