
APK फाइल खोलते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से उड़ाए ₹5.84 लाख; शिवली पुलिस ने लौटाए ₹91,675
शिवली। आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गई संदिग्ध .apk फाइल खोलना ग्राम शेखूपुर निवासी मोहम्मद मोबिस को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से ₹5.84 लाख निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹91,675.98 की धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मोबिस पुत्र मोहम्मद रफीक के मोबाइल पर उसके मित्र की ओर से आरटीओ चालान से संबंधित .apk फाइल भेजी गई थी। शिकायतकर्ता ने जैसे ही फाइल खोली, साइबर ठगों ने मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से कुल ₹5,84,000 की धनराशि निकाल ली।
घटना के बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से 2 अक्टूबर 2026 को ₹91,675.98 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस के मुताबिक शेष धनराशि की बरामदगी के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है।
शिवली थाना निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों को लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई संदिग्ध लिंक या .apk फाइल को बिना जांचे खोलने अथवा इंस्टॉल करने से बचें। साइबर ठगी होने पर पीड़ित तत्काल 1930 पर सूचना दें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को रोकने और वापस कराने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शिवली पुलिस का धन्यवाद किया।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल 1261 प्रीति सोनकर शामिल रहे।
बेहतरीन पोस्टर खबर बनाओ फोटो केवल यही लगाना जो हमने दी हैं
अखवार का नाम, पीड़ित की आवाज जैसे अमर उजाला हिंदुस्तान दैनिक जागरण होता हैं
कानपुर देहात ब्यूरो रिपोर्ट भानु प्रताप सिंह राठौड़